-
डॉ. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री माननीय डॉ. मनमोहन सिंह जी की 92 वर्ष की आयु में निधन हो गई ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏🙏🙏
“” जन्म – 26 सितंबर 1932
स्थान – गह , जो अभी पाकिस्तान में पड़ता है ।
पार्टी – इंडियन नेशनल कांग्रेस
प्रधानमंत्री अवधि – भारत का 13 वां प्रधानमंत्री (2004 – 2014 )
मृत्यु – 26 दिसंबर 2024 “”
भारत ने अपने एक महान नेता, अद्वितीय अर्थशास्त्री, और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। उनकी मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
– डॉ. मनमोहन सिंह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी विद्वत्ता और ईमानदारी से भारत के आर्थिक विकास की नींव रखी। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 1991 में देश को आर्थिक संकट से उबारा और आर्थिक उदारीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए, जिससे भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिली।
– प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सादगी, दृढ़ता और कार्यकुशलता से देश का नेतृत्व किया। यह उनकी ईमानदारी और निष्ठा का प्रमाण है कि उनके पूरे कार्यकाल में उन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, जबकि उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य विवादों में घिरे रहे।
– डॉ. सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और देश सेवा का प्रतीक था। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
– ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। राष्ट्र उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।
– बेहद दुखद – पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे बड़े विद्वान अर्थशास्त्री सरदार मनमोहन सिंह जी का निधन।
डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रहण की और फिर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे राजनीति की तरफ आए और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। रिप्लाई में अच्छे होने के साथ-साथ राजनीतिक में ही बहुत अच्छे थे इसीलिए कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनको एक अच्छा पद दिया गया ।
डॉ. मनमोहन सिंह 1991 में भारत के वित्तमंत्री बने थे, जब उन्होंने देश के आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, जिसमें खुले बाजार, विनिवेश और निजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों और उदारीकरण की दिशा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
मनमोहन सिंह को उनकी नीतियों और कार्यों के कारण एक सक्षम और ईमानदार नेता के रूप में पहचाना जाता है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों और परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा शामिल हैं।
उनकी शांत और विनम्र प्रकृति के कारण वे भारतीय राजनीति में एक सम्मानित व्यक्तित्व बने। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपने देश के लिए बहुत सारे काम किये ।जब आर्थिक मंदी का दौर आया था तो भारत के पास कुछ ही दिन का पैसा बच गया था । तब उन्होंने अपना कदम बढ़ाते हुए विदेशियों से पैसा लाए । और भारत की अर्थव्यवस्था को अच्छे से चलाना शुरु किया ।
https://www.aljazeera.com/news/2024/12/26/indias-former-pm-manmohan-singh-dies-aged-92
***डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उनकी कुछ खुबियां हैं:
1. आर्थिक सुधारक –
डॉ. मनमोहन सिंह को भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1991 में वित्त मंत्री के रूप में जब देश में आर्थिक संकट था, तब उन्होंने सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए। उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीति को अपनाया, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।
2. शांत स्वभाव और विनम्रता –
डॉ. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व बहुत ही शांत और विनम्र था । उन्होंने हमेशा अच्छे तरीके से अपने विचार रखे। राजनीति में भी उनकी छवि एक सच्चे व्यक्ति की रही है।
3. प्रख्यात अर्थशास्त्री –
डॉ. मनमोहन सिंह को एक उच्च-कोटि के अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त की और आगे चलकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। उनके योगदान को वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी सराहा गया है।
4. प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व –
डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक अस्तर पर अपनी पहचान बनाई और कई महत्वपूर्ण सुधार किए। उनकी सरकार के दौरान भारत ने उच्च आर्थिक वृद्धि दर हासिल की।
5. आंतराष्ट्रीय सम्मान –
उनके कार्यों को न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में सराहा गया है। वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधार किया।
इन खूबियां के कारण डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नाम बन गए।
Pingback: रतन टाटा - Tazaandfresh News