रतन टाटा honest 1

रतन टाटा –

रतन टाटा

जन्म – 28 December 1937
Bombay, Bombay Province, British India
मृत्यु – 9 October 2024 (aged 86)
Mumbai, Maharashtra, India

पुरस्कार (Awards) –
– Order of Australia (2023)
– Assam Baibhav (2021)
– Honorary Knight Grand Cross of the order of the British Empire (2014)
– Padma Vibhushan (2008)
– Maharashtra Bhushan (2006)
– Padma Bhushan (2000)
रतन टाटा भारत के रत्न में से एक थे । वे बहुत ही अच्छे, बहुत ही सच्चे और अपने देश के लिए बहुत ही वफादार उद्योगपति थे । उन्होंने अपने स्वाभिमान के लिए अपना शादी नहीं किए। और सारा जीवन अपने कार्यों में और लोगों के भलाई में बिताए। वे अपने संपत्ति का कुछ हिस्सा दान करते थे जिससे गरीब लोगों का जीवन यापन होता था ।
रतन टाटा, नवल टाटा के पुत्र थे, जिन्हें रतनजी टाटा ने गोद लिया था।

https://www.tata.com/about-us/tata-group-our-heritage/tata-titans/ratan-naval-tata

रतन टाटा

*** रतन टाटा एक मशहूर भारत के उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन थे। उनका जन्म मुंबई में 28 दिसंबर 1937 हुआ था।‌ रतन टाटा, टाटा समूह के एक प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने 1991 से 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया और एक नई पहचान दिलाई। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की, जैसे कि जैगवार और लैंड रोवर, और कई अन्य देश के व्यापारों में सफलता प्राप्त किए।

**** रतन टाटा के पिता, ‘नवल टाटा’ थे। जो नेल्को के संस्थापक थे और टाटा परिवार के सदस्य थे । उनकी माता, ‘सोनू टाटा’, एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। रतन टाटा का एक भाई भी था, उनका नाम ‘जिमी टाटा’ था, जो 1962 में एक दुर्घटना में निधन हो गया था।

**** रतन टाटा का कोई बेटा या बेटी नहीं था, क्योंकि वे अविवाहित थे । उनके परिवार में किसी तरह का विवाद या सार्वजनिक रूप से कोई उल्लेखनीय विवाद नहीं हुआ है। रतन टाटा अक्सर अपने व्यक्तिगत जीवन को निजी रखते थे‌ । और टाटा समूह और अन्य व्यावसायिक कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करते थे । उनकी बहन, ‘नोरा टाटा’, एक भारतीय व्यवसायी और समाजसेवी महिला हैं। टाटा परिवार के लोग प्रायः एक दूसरे के साथ मिलकर समाजसेवा, शिक्षा और अन्य कई सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

**** भरोसे का नाम टाटा। दुनिया के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक टाटा ने अपना अभिभावक खो दिया। भारतीय व्यापार और परोपकार के क्षेत्र की एक महान हस्ती रतन टाटा ने 9 अक्टूबर 2024 को 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली और अपने पीछे एक विशाल विरासत छोड़ गए। रतन टाटा, नवल टाटा के बेटे थे। रतन टाटा को , रतनजी टाटा ने गोद लिया था। रतनजी टाटा, टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा के बेटे थे। टाटा फैमिली भारत के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली और उदार बिजनेस फैमिली में से एक है, जिसे बहुराष्ट्रीय ग्रुप टाटा समूह की स्थापना के लिए जाना जाता है।

**** टाटा फैमिली के प्रमुख सदस्यों के बारे में..
– नुसरवानजी टाटा (1822-1886)
– जमशेदजी टाटा (1839-1904)
– दोराबजी टाटा (1859-1932)
– रतनजी टाटा (1871-1918)
– जेआरडी टाटा (जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा) (1904-1993)
– नवल टाटा (1904-1989)
– रतन टाटा (जन्म 1937)
– नोएल टाटा (जन्म 1957)

*****TATA Group की कंपनियां बहुत विविध और विस्तृत हैं, और यह कई प्रमुख क्षेत्रों में काम करती हैं।

1. टाटा स्टील (Tata Steel) – स्टील उद्योग में काम करती है।

2. टाटा मोटर्स (Tata Motors) – ऑटोमोबाइल निर्माण (कार, बस, ट्रक) में काम करती है।

3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) – सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और बिजनेस सॉल्यूशंस क्षेत्र में काम करती है।

4. टाटा पावर (Tata Power )- ऊर्जा उत्पादन और वितरण में काम करती है।

5. टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) – रसायन और कृषि उत्पादों में काम करती है।

6. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) – चाय (Tata Tea, Tetley) और खाद्य उत्पादों का निर्माण में काम करती है।

7. टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communication) – टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज प्रदान करती है।

8. टाज होटल्स (Taj Hotels)- लक्जरी होटलों के क्षेत्र में काम करती है ।

9. टाइटन कंपनी (Titan Company) – घड़ी (Titan, Fastrack) और आभूषण (Tanishq) निर्माता क्षेत्र में काम करती है।

10.टाटा इंटरनेशनल‌ (TataInternational) – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निर्यात क्षेत्र में काम करती है।

11. वोल्टास (Voltas) – एसी और रेफ्रिजरेशन उपकरणों का निर्माण क्षेत्र में काम करती है।

12. ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) – रिटेल क्षेत्र में Westside और Zudio जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है ।

13. टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) – डिज़ाइन और प्रौद्योगिकी सेवाएं, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और मीडिया क्षेत्रों में काम करती हैं।

14. सिंचोन (Tata SIA Airlines )- एयरलाइन उद्योग में विस्तृत, जिसका ब्रांड नाम (Vistara) है।

15. टाटा डीजिटल (Tata Digital) – डिजिटल सेवाओं और ई-कॉमर्स क्षेत्रों में काम करती है।

16. टाटा ग्‍लोबल बेवरेजेस (Tata Global Beverages )- चाय और अन्य पेय उत्पादों का निर्माता‌ करती है।

https://tazaandfresh.com/डॉ-मनमोहन-सिंह/

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top